ब्रेकिंग
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?

बिहार में शराब पिलाकर युवक की हत्या! पहले पार्टी की और बाद में छत से नीचे फेंक दिया, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

BHAGALPUR: भागलपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले तो युवक को जबरन शराब पिलाया और जब युवक नशे में धुत्त हो गया तो उसे दो मंजिले मकान से नीचे

बिहार में शराब पिलाकर युवक की हत्या! पहले पार्टी की और बाद में छत से नीचे फेंक दिया, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले तो युवक को जबरन शराब पिलाया और जब युवक नशे में धुत्त हो गया तो उसे दो मंजिले मकान से नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौक हो गई। मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र एनएच-31 स्थित एक स्कूल के पास की है।


मृतक युवक नवादा के मिल्की निवासी योगी यादव का बेटा कुंदन यादव है, जो गाड़ी चलाने का काम करता था। युवक की पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुंदन जिस बिल्डिंग से गिरा, वहां तीन-चार अन्य युवक भी रहते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने ही शराब पिलाने के बाद कुंदन की जान ले ली है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। घटनास्थल पर ऑरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और पुलिस की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।