ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी

बिहार: पड़ोसियों ने ही काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से दी खौफनाक सजा

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां पड़ोसियों ने ही एक युवक को खौफनाक सजा दे दी। युवक शौच के लिए जा रहा था, तभी पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे उठाकर अपने घर ले गए। घर ले जाने के बाद आर

बिहार: पड़ोसियों ने ही काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से दी खौफनाक सजा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां पड़ोसियों ने ही एक युवक को खौफनाक सजा दे दी। युवक शौच के लिए जा रहा था, तभी पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे उठाकर अपने घर ले गए। घर ले जाने के बाद आरोपियों ने पहले तो युवक के साथ मारपीट की और बाद में धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


दरअसल, बरदाहा थाना क्षेत्र के बेंगा पंचायत अंन्तर्गत सैनी चौक वार्ड नंबर 6 निवासी पवन मंडल का पड़ोस की महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दो-तीन वर्षों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था जिसकी जानकारी पूरे गांव को हो गई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई और पंचायत ने दोनों को सख्त हिदायत देकर दो बच्चों की मां और पवन मंडल को छोड़ दिया। इसके बाद गांव वालों ने पवन की शादी किसी दूसरी लड़की से करा दी। इसके बाद दोनों को कभी एक दूसरे के साथ नहीं देखा गया।


करीब दो वर्षों के बीच दोनों प्रेमी युगल की मुलाकात तो दूर बातचीत भी नहीं हुई। इसी बीच गांव के ही किसी शख्स ने दोनों का एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के पति तक पहुंची वह आपे से बाहर हो गया और पवन को सबक सीखाने का प्लान बना डाला। पवन शौच के लिए गांव के बाहर गया, तभी महिला के पति और उसके सहयोगियों ने उसे धर दबोचा और उसे उठाकर अपने साथ ले गए।


महिला के पति और उसके साथियों ने पवन को उठाकर घर ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पवन के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों पवन को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। युवक का इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है।


बताया जाता है कि युवक का स्थिति काफी गंभीर है। इस मामले में बरदाहा थाना में दो अलग-अलग केस दर्ज कराया गया है। युवक के पिता चंद्रानंद मंडल के आवेदन पर बरदाहा थाना में 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरा केस महिला के पति रविन्द्र मंडल की तरफ से कराया गया है, जिसमें 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।