ब्रेकिंग
बिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचा

बिहार: पैक्स अध्यक्ष के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, बाइकर्स गैंग से हुई थी नोंक-झोंक

LAKHISARAI: लखीसराय में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल युवक को आनन-फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की पहचान

बिहार: पैक्स अध्यक्ष के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, बाइकर्स गैंग से हुई थी नोंक-झोंक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल युवक को आनन-फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की पहचान पैक्स अध्यक्ष के बेटे सन्नी कुमार के रुप में की गयी है। 


घटना बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के एनएच-80 की है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने बालगुदार पैक्स अध्यक्ष रामविलास सिंह के बेटे सन्नी कुमार को गोली मार दी। घायल युवक का इलाज लखीसराय के एक क्लिनिक में चल रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष के पुत्र सन्नी कुमार इंटर की महिला परीक्षार्थी को छोड़ने बालगुदर से अपने ससुराल नौरंगा जलालपुर जा रहे थे तभी अन्य बाइकर्स से नोंक-झोंक हो गयी। जिसके बाद बाइकर्स ने उसका पीछा किया और एनएच-80 स्थित पहाड़पुर गांव के पास गोली मार दी। 


गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। फिलहाल बड़हिया थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।