ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

JNMC Hospital nurse fraud: बिहार के अस्पताल में बड़ी धोखाधड़ी, नर्स ने 3 साल तक छुट्टी पर रहकर 28 लाख का वेतन उठाया!

JNMC Hospital nurse fraud: भागलपुर जिले में स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक स्टाफ नर्स ने अस्पताल की छुट्टी प्रणाली का जमकर फायदा उठाया। 3 साल तक लगातार छुट्टी पर रहने के बावजूद उसने न केवल पूरा वेतन (28 लाख रुपये) लिया|

 नर्स ने 3 साल तक छुट्टी पर रहकर 28 लाख का वेतन उठाया
नर्स ने तीन साल तक अस्पताल से छुट्टी ली, लेकिन बिना काम किए 28 लाख रुपये का वेतन वसूल लिया।
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

JNMC Hospital nurse fraud:  lबिहार के भागलपुर जिले स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JNMC) में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां की एक स्टाफ नर्स ने तीन साल से ज्यादा समय तक अस्पताल के सिस्टम को धोखा देते हुए ड्यूटी पर नहीं आई, जबकि उसने न केवल पूरा वेतन (28 लाख) लिया, बल्कि हर साल इंक्रीमेंट भी प्राप्त किया।


पैथोलॉजी विभाग में तैनात स्टाफ नर्स प्रतिमा कुमारी ने 6 मार्च 2022 को ईएल (Earned Leave) का आवेदन दिया था और 13 मार्च 2022 से वह लगातार छुट्टी पर रहीं। इस दौरान उन्होंने 37 बार तीन-तीन सप्ताह की छुट्टी का आवेदन दिया, जबकि अस्पताल के नियमों के अनुसार एक कर्मचारी को एक साल में अधिकतम 31 दिन ही ईएल मिल सकती है। इसके बावजूद वह 13 मार्च 2022 से लेकर 31 मार्च 2025 तक छुट्टी पर रही।


इस अवधि में प्रतिमा कुमारी को अस्पताल प्रशासन द्वारा करीब 28 लाख रुपये का वेतन दिया गया। इतना ही नहीं, उसे साल 2022 और 2023 में इंक्रीमेंट भी दिया गया। अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. उदय नारायण सिंह ने 2022 और 2023 में इंक्रीमेंट की स्वीकृति दी, जबकि 2024 में डॉ. राकेश कुमार ने इंक्रीमेंट दिया।


हालांकि, डॉ. राकेश कुमार की स्वीकृति स्टाफ नर्स प्रतिमा कुमारी के सर्विस बुक में दर्ज नहीं की गई, लेकिन उनके द्वारा जारी पत्र जिसमें इंक्रीमेंट देने की स्वीकृति थी, उसे सर्विस बुक में लगा दिया गया। इस घोटाले ने अस्पताल के प्रशासनिक नियंत्रण  को सवालों के घेरे में ला दिया है।