ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime News: काम पर जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: बिहारशरीफ में एक दिलदहलाने वाला घटना घटित हुआ है, जहां काम पर जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहारशरीफ के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना मथुरापुर के समीप चोर बिगहा पुल के पास हुई है। 38 वर्षीय सिकंदर राम को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। मृतक की पहचान चोर बिगहा निवासी स्व. सिद्धेश्वर राम के बेटे के रूप में हुई है, जो पेशे से घरों में पेंटिंग का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह हर दिन की तरह शुक्रवार को भी काम के सिलसिले में पैदल घर से निकला था, तभी करीब 500 मीटर की दूरी पर घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने सिकंदर को तीन गोलियां मारी, एक कान के ऊपर, दूसरी कमर में और तीसरी पेट को छूते हुए पार हो गई। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।


सूचना के अनुसार,  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्पोजे में लेकर स्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस परिजनों से बयान लेने की प्रक्रिया में जुटी है। याकि हत्या का मुख्य कारण पता लगाया जा सके।