ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटा

Bihar News: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है बिहार का यह RPF कांस्टेबल, कुंडली खंगालने पहुंची CBI की टीम

PATNA: सीबीआई ने आय के अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार के एक आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम ने आरपीएफ कांस्टेबल अखिलेश क

Bihar News: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है बिहार का यह RPF कांस्टेबल, कुंडली खंगालने पहुंची CBI की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सीबीआई ने आय के अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार के एक आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम ने आरपीएफ कांस्टेबल अखिलेश कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की।


दरअसल, आरपीएफ कांस्टेबल अखिलेश कुमार पर पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। सीबीआई ने जांच में पाया है कि अखिलेश कुमार ने आरपीएफ कांस्टेबल के पद पर रहते हुए वेतन और अन्य मद में 80 लाख की शुद्ध आय प्राप्त की लेकिन उनकी कुल संपत्ति 1.39 करोड़ रुपए से अधिक है।


जिसके बाद सीबीआई ने आरपीएफ कांस्टेबल अखिलेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की और कागजातों को खंगाला। सीबीआई की टीम ने आरपीएफ कांस्टेबल के सासाराम और औरंगाबाद के ठिकानों पर एक साथ रेड किया। इस दौरान आरपीएफ कांस्टेबल द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत सीबीआई को मिले हैं।


सीबीआई की पूछताछ में आरपीएफ कांस्टेबल सही जवाब नहीं दे सका। जांच के दौरान सीबीआई ने पाया कि 2018 से 2024 के बीच अखिलेश कुमार की शुद्द आय करीब 80 लाख रुपए हैं जबकि उनके पास 1.39 करोड़ की संपत्ति है, जो आय से करीब 67.83 लाख रुपए अधिक हैं। फिलहाल सीबीआई की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।