ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: नाच के दौरान वर-वधू पक्ष के बीच हो गया भारी बवाल, गांव वालों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; युवक की मौत

ARAH NEWS: भोजपुर के आरा में बुधवार की रात एक बारात के दौरान भारी बवाल हो गया। नाच के दौरान वर और वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और लड़की वालों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Bihar News: नाच के दौरान वर-वधू पक्ष के बीच हो गया भारी बवाल, गांव वालों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; युवक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARAH NEWS: भोजपुर के आरा में बुधवार की रात एक बारात के दौरान भारी बवाल हो गया। नाच के दौरान वर और वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और लड़की वालों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में बारात आए एक युवक की मौत हो गए जबकि कुछ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया की है।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया से कुल्हड़िया गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। जयमाला हो रहा था और बाराती डीजे की धून पर नाच रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और हथियार निकालकर लहराने लगा। इसपर दूल्हे के भाई ने विरोध किया तो बात बिगड़ गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।


आरोपी युवक ने गांव के अन्य साथियों को बुला लिया और बारातियों की चुन-चुनकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान गांव के लड़कों ने बारात आए एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी विजय कुमार राय के 30 वर्षीय बेटे संतोष कुमार के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।