ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, लूट में असफल होने के बाद पेट्रोल पंप कर्मी पर चलाई गोली

Bihar Crime News: बेतिया का यह रास्ता अब अपराधियों की वजह से बदनाम हो चुका है, आज की इस घटना से पहले भी यहां कई वारदातों को अंजाम दिया गया है. स्थानीय लोग अब इतने दहशत में आ चुके हैं कि अब उन्हें यहाँ से गुजरने में भी डर लगने लगा है.

Bihar Crime News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पेट्रोल पंप कर्मी से अपराधियों द्वारा रुपए छीनने का प्रयास किया गया, अपराधी जब इसमें असफल हो गए तो उन्होंने गोली चलाई और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के बरवाबारी तथा मथौली के बीच सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे पतरखा पेट्रोल पंप के कर्मी से अज्ञात अपराधियों द्वारा रुपए छीनने का प्रयास किया गया, जिसमें अपराधियों द्वारा सफल नहीं होने पर गोली चलाई गई और फिर ये सभी संत घाट की तरफ निकलते हुए फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के कर्मी कन्हैया कुमार व धर्मेंद्र यादव पतरखा पेट्रोल पंप से बेतिया की तरफ जा रहे थे।


तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने बरवाबारी चौक से इनका पीछा करना शुरू कर दिया और मथौली गांव के पहले खुले सरेह में पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक रोकने तथा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। बैग छीनने में सफल नहीं होने पर बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया। तभी पेट्रोल पंप कर्मी अपनी बाइक को तेज करते हुए शोर मचाने लगे और अपनी बाइक रोड के किनारे मथौली गांव में घुसा दिया।


जहाँ पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और देखते ही देखते अपराधी संत घाट की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पाते ही सदर डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी एवं बैरिया थाना अध्यक्ष अंजेश कुमार, श्रीनगार थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच मे जुट गए हैं। आपको बताते चले कि इसी रास्ते में बंदूक की नोंक पर बीते माह पूजहां के एक सीएसपी संचालक से करीब एक लाख पचास हजार रुपए अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब इस रास्ते से आने-जाने में भी डर लगने लगा है। न जाने कब बेखौफ अपराधियों के द्वारा किस पर बंदूक तान दिया जाएगा और उन्हें लूट लिया जाएगा।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट