ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: भागलपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर फहराया विशेष रंग का झंडा

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर विशेष रंग का झंडा लगाया गया है, जिसको

Bihar News: भागलपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर फहराया विशेष रंग का झंडा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर विशेष रंग का झंडा लगाया गया है, जिसको लेकर इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और मौके पर कैंप कर रही है।


दरअसल, ललमटिया थाना क्षेत्र के टमटम चौक पर एक धार्मिक स्थल पर झंडे लहराया गया है। इसको लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भागलपुर के सिटी एसपी के रामदास, डीएसपी टू राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर और ललमटिया समेत कई थाने की पुलिस और पूजा समिति के साथ साथ शांति समिति क लोंगो ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया है।


एहतियात के तौर पर चौक-चौराहे पर पुलिस बल कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति समान्य बताई जा रही है। सिटी एसपी डॉ के रामदास ने बताया कि ललमटिया चौक पर एक धार्मिक स्थल पर विशेष रंग का झंडा लगाया गया था  सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालात नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता