ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : नशीली दवा खिलाकर महिला बैंककर्मी से सहकर्मी ने किया रेप, वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक महिला बैंककर्मी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तलाकसुदा महिला बैंककर्मी ने अपने सहकर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला और आरोपी बैंककर्म

बिहार : नशीली दवा खिलाकर महिला बैंककर्मी से सहकर्मी ने किया रेप, वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक महिला बैंककर्मी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तलाकसुदा महिला बैंककर्मी ने अपने सहकर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला और आरोपी बैंककर्मी एक ही बैंक में काम करते थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। इस बीच आरोपी बैंककर्मी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।


पीड़ित महिला बैंककर्मी ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैंककर्मी गौरव कुमार अश्लील वीडियो बनाकर तलाकशुदा पीड़ित महिला से अबतक 55 हजार रूपए ले चुका है। शादी का झांसा देकर वह लगातार महिला से संबंध बनाता रहा।


अक्टूबर 2021 में महिला बैंककर्मी ने नगर थाने में आरोपी गौरव पर केस दर्ज कराया था। आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देता है। इस बीच उसने पीड़ित महिला से 55 हजार रूपए भी ऐंठ लिए थे। पुलिस की मानें तो दोनों एक ही बैंक में काम करते थे, बैंक में ही दोनों के बीच दोस्ती हुई। जिसका फायदा आरोपी उठा रहा था।


बताया जा रहा है कि साल 2018 में आरोपी बैंककर्मी गौरव पीड़ित महिला को मां से मिलाने की बात कह अपने घर ले गया। पीड़ित महिला के आरोपी के घर पहुंचने के बाद उसने धोखे से नशे की दवा खिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। शातिर गौरव ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो बना लिया। नशा टूटने के बाद जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी स्वीकार करने की बात कही और उससे पैसे ऐंठता रहा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें