ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार : शराब के नशे में धुत मामा की काली करतूत, अपनी ही भांजी को बना डाला हवस का शिकार

JAMUI: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना जमुई से सामने आई है, जहां एक शराब के नशे में धुत मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्

बिहार : शराब के नशे में धुत मामा की काली करतूत, अपनी ही भांजी को बना डाला हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना जमुई से सामने आई है, जहां एक शराब के नशे में धुत मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के परिजनों ने जब मामा की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मामा शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में घुस गया और जबरन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। लड़की की चीख पुकार सुनकर उसका नाना मौके पर पहुंच गया और कमरे के अंदर का नजारा देख दंग रह गया। जब पीड़िता के नाना ने आरोपी मामा के चंगुल से लड़की को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद महिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को धर दबोचा। परिजनों की मानें तो आरोपी मामा अपनी भांजी के साथ पहले भी कई बार रेप की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होते रहता था लेकिन लोज लाज के डर से घर के लोग चुप हो जाते थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।