ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बिहार : ननद के घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी महिला, बोलेरो सवार 4 बदमाशों ने सुनसान जगह पर कर दिया गंदा काम

GAYA : गया में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपनी ननद के घर जाने के ल

बिहार : ननद के घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी महिला, बोलेरो सवार 4 बदमाशों ने सुनसान जगह पर कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : गया में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपनी ननद के घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसे ननद के घर पहुंचाने का झांसा देखर एक बोलेरो चालक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी में पहले से मौजूद तीन लोगों और चालक ने सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।


वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला बीते मंगलवार को फतेहपुर थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला मोहनपुर प्रखंड के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर नवादा के रजौली थाना क्षेत्र निवासी चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।


पीड़िता के मुताबिक बीते 1 अप्रैल को वह अपने ननद के घर जाने के लिए फतेहपुर हनुमान मंदिर के पास ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी एक शख्स अपनी बोलेरो लेकर वहां पहुंच गया। बोलेरो चालक ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी ननद के घर की तरफ ही जा रहा है और उसे वहां छोड़ देगा। आरोपी चालक की बातों में आकर वह बोलेरो पर बैठ गई। गाड़ी में तीन लोग पहले से बैठे हुए थे।


जब महिला को लगा कि गाड़ी दूसरे रास्ते से जा रही है तो उसने इस बात का विरोध किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सुनसान जगह पर गाड़ी रोकर कर उसके साथ बारी-बारी से चारों ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।