ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

समस्तीपुर में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, शराब पीने से अब तक तीन की मौत, कई की हालत गंभीर

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है। जहां एक शादी समारोह में शराब पीने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। वही कई लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। परिजनों का कह

समस्तीपुर में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, शराब पीने से अब तक तीन की मौत, कई की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है। जहां एक शादी समारोह में शराब पीने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। वही कई लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से ही इनकी मौतें हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना शिवाजी नगर प्रखंड के बहेरी थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव का है। 


बताया जाता है कि गांव में शादी का माहौल था। इस खूशी के मौके पर कुछ लोगों ने शराब पार्टी की थी। शराब पीने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजे थे। वही तीसरे की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी है। जबकि कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। 


मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात कही है। जहरीली शराब से मौत के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से पुलिस के हाथ पैर फुल गये हैं। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच के लिए टीम का भी गठन किया जाएगा।