ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : मुंगेर में दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, आपसी विवाद में रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से है, जहां आपसी विवाद में दोस्त ने ही एक युवक को रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों

बिहार : मुंगेर में दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, आपसी विवाद में रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से है, जहां आपसी विवाद में दोस्त ने ही एक युवक को रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।


मृतक की पहचान ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के जमालपुर लक्ष्मणपुर निवासी सोनू मांझी के रूप में की गई है। मृतक के मौसेरे भाई ने बताया कि मृतक सोनू और कृष्णा मांझी अच्छे दोस्त थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से कृष्णा मांझी किसी बात को लेकर सोनू से नाराज था। उसने सोनू को टिकियापारा नहीं आने की हिदायत दी थी।


इसी बीच कृष्णा मांझी ने अचानक सरस्वती पूजा देखने के लिए टिकियापारा बुलाया। मृतक के मौसेरे भाई ने कहा कि कृष्णा मांझी के बुलाने पर दोनों टिकियापारा पहुंचे और रात में तीनों एक साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान कृष्णा मांझी ने लोहे की रॉड से सोनू मांझी पर हमला बोल दिया।


बताया जाता है कि भादो मांझी का 20 वर्षीय बेटा सोनू राजमिस्त्री का काम करता था और परिवार का भरण पोषण करता था। साल 2020 में उसकी शादी हुई थी। उसका एक नवजात बेटा भी है। सोनू की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इधर, परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें