ब्रेकिंग
साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम

बिहार: मिठाई के कारखाने में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, अचानक पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के अवैध धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां एक मिठाई के कारखाने में शर

बिहार: मिठाई के कारखाने में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, अचानक पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के अवैध धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां एक मिठाई के कारखाने में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था।


दरअसल, काको थाना क्षेत्र के तिवारी बीघा गांव के पास एक मिठाई के कारखाना से पुलिस ने पिकअप पर लोड़ भारी मात्रा में विदेशी शराब और केन बियर को बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवारी बीघा गांव के समीप मिठाई रसगुल्ला का कारखाना है और उस कारखाने के अंदर एक पिकअप पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदा हुआ है।


मिठाई के साथ साथ शराब तस्करों के द्वारा शराब को खपाने की प्लानिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम ने छापेमारी की और शराब एवं केन बियर की खेप को बरामद कर लिया। पुलिस ने कुल 376 लीटर विदेशी शराब और बियर को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता