ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला

बिहार में महिला की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म के बाद नाक काट कर ले गए बदमाश

PURNEA : बिहार के पूर्णिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई. हैरानी की बात है कि अपराधी ने हत्या के बाद महिला की नाक काट डा

बिहार में महिला की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म के बाद नाक काट कर ले गए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई. हैरानी की बात है कि अपराधी ने हत्या के बाद महिला की नाक काट डाली और अपने साथ ले गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


बताया जाता है कि भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक नहर किनारे धारदार हथियार से कटा हुआ महिला का शव देखा गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा. शव को देखकर महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है. मृतक की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है. घटना के बाद मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में महिला के ससुर, पति और पति के बड़े भाई पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है.


घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्या का खुलासा हो जाएगा. पुलिस पुलिस मृतक के मोबाइल और उसके कॉल डिटेल सहित टावर लोकेशन और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, घटना के बाद मृतक के ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं. इसके बाद ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

टैग्स