ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..

बिहार: Whattsaap मैसेज को लेकर हुआ बवाल, आपत्तिजनक मैसेज डाले जाने पर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

GOPALGANJ: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वॉट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने करने के विवाद में दो पक्षों के बीच

बिहार: Whattsaap मैसेज को लेकर हुआ बवाल, आपत्तिजनक मैसेज डाले जाने पर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वॉट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ गयी की मामला पथराव और फायरिंग तक जा पहुंची। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पथराव, मारपीट और फायरिंग से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद पूरे इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी। जिसके बाद मामला शांत हुआ। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज डाला था। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। मैसेज वायरल होने के बाद बलिवन सागर बाजार में दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान पथराव भी शुरू हो गया। वही कुछ लोग फायरिंग भी करने लगे। 


हंगामे के दौरान बलिवन सागर पंचायत के उप सरपंच की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस मारपीट में चंदन कुमार, अंकज कुमार और श्याम बाबू बुरी तरह घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।