ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

बिहार में यूपी के मजदूर की गोली मारकर हत्या, ईंट भट्ठा से बुलाकर बाइक सवार 2 अपराधियों ने मारी गोली

CHAPRA: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के इलाहाबा

बिहार में यूपी के मजदूर की गोली मारकर हत्या, ईंट भट्ठा से बुलाकर बाइक सवार 2 अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद स्थित कुशांभी जिला निवासी राकेश पासी के 18 वर्षीय बेटे लवलीन कुमार के रूप में हुई है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने मजदूर के सीने में गोली मारी है। घटना के चश्मदीद ने बताया कि वह लवलीन के साथ मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव में ईंट भट्ठा चिमनी पर काम कर रहा था तभी इसी बीच बाइक पर सवार दो लोग आए और उन्हें अपने पास आने को कहा। जिसके बाद लवलीन उनके पास गया और पूछा कि क्या बात है? इस सवाल का तो जवाब नहीं मिली लेकिन सवाल के जवाब में गोली जरूर मिली। बाइक सवार बदमाशों ने लवलीन के सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने के बाद लवलीन वही गिर गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल पहुंचे लोग इस घटना से काफी आक्रोशित थे। एक सूर में इन लोगों ने पुलिस और ईंट भट्ठा मालिक पर आरोप लगाया कि हत्या होने के बाद भी चिमनी मालिक का रवैय्या हैरान करने वाला था। मजदूर दूसरे प्रदेश से आते हैं लेकिन यहां किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं मिलती है। जिसके कारण अपराधी उनके साथ बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। ईंट भट्ठा मालिक की भी लापरवाही भी साफ नजर आती है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि मजदूर की हत्या हुई है जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि इस हत्याकांड के पीछे क्या कारण है और किसका हाथ है?