ब्रेकिंग
NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?

बिहार: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांस कर रही डांसर की मौत

SASARAM: बिहार में शादी समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ताजा मामला रो

बिहार: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांस कर रही डांसर की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में शादी समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र की कोटा इलाके की है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कोटा गांव निवासी चंद्रदीप महतो के बेटे मुन्ना महतो का तिलक आया था। तिलक समारोह में ऑर्केस्ट्रा डांस की भी व्यवस्था की गई थी। तिलक के भोज के बाद जैसे ही डांस प्रोग्राम शुरू हुआ, वहां मौजूद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गोली स्टेज पर डांस कर रही डांसर चांदनी को जा लगी।


डांसर को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में डांसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।