ब्रेकिंग
दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल

बिहार में शातिर चोरों का नया कारनामा, रेलवे टनल बना रही कंपनी के प्लांट से एक करोड़ के पार्ट्स चुरा ले गए

NAWADA: बिहार में रेल इंजन, पुल और मोबाइल टावर की चोरी के बाद अब शातिर चोरों का नया कारनामा सामने आया है। चोरों ने तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर टनल के निर्माण का कार्य में लगी कंपनी के

बिहार में शातिर चोरों का नया कारनामा, रेलवे टनल बना रही कंपनी के प्लांट से एक करोड़ के पार्ट्स चुरा ले गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में रेल इंजन, पुल और मोबाइल टावर की चोरी के बाद अब शातिर चोरों का नया कारनामा सामने आया है। चोरों ने तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर टनल के निर्माण का कार्य में लगी कंपनी के प्लांट से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के पार्ट्स की चोरी कर लिया है। बीते शुक्रवार की रात रजौली थाना क्षेत्र के बारा गांव के पास प्लांट में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।


दरअसल, ईस्ट रेलवे ने तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर टनल निर्माण का टेंडर कंपनी को दिया था। एस साल के भीतर कंपनी को 1100 मीटर टनल के निर्माण करना है, जिसकी लागत में 56 करोड़ रुपये है। कंपनी ने टनल निर्माण के लिए 17 लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से टैथरोक मशीन किराए पर लिया था। बीते 21 अक्टूबर को काम खत्म होने के बाद मशीन को बारा गांव स्थित प्लांट में रखा गया था।


रविवार की सुबह जह कर्मी काम करने पहुंचे तो मशीन के कई पार्ट्स गायब पाए गए। चोरी किए गए सामान की कीमत एक करोड़ रुपये है।कंपनी के कर्मचारी प्रेम कुमार सिंह ने रजौली थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद रजौली के एसडीपीओ पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता