ब्रेकिंग
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए : पटना में सरकार की नाक के नीचे चल रही थी शराब फैक्ट्री : पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए आठ साल बीत गए लेकिन शराब के अवैध धंधेबाज और शराब पीने के आदि हो चुके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद सरकार और

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए : पटना में सरकार की नाक के नीचे चल रही थी शराब फैक्ट्री : पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए आठ साल बीत गए लेकिन शराब के अवैध धंधेबाज और शराब पीने के आदि हो चुके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद सरकार और पुलिस शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल है। नकली शराब पीने से राज्य में अबतक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है लेकिन न तो शराब पीने वाले और न ही सरकार और पुलिस इससे सबक ले रही है। सरकार की नाक के नीचे अवैध धंधेबाज शराब की फैक्ट्री चला रहे हैं और भारी मात्रा में नकली शराब बनाकर उसे बाजारों में सप्लाई कर रहे है। 


पटना सिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र स्थित मास्टर कालोनी के एक घर में चलाई जा रही नकली शराब की फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब फैक्ट्री से करीब 10 लाख रुपये कीमत की शराब और अन्य सामान बरामद किये हैं। फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बोतलों के रैपर, खाली बोतल और पैकिंग मशीन को भी जब्त कर लिया है।


शराब की पैकिंग कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के इस एक्शन के बाद शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। शहर के बीचो-बीच संचालित की जा रही शराब फैक्ट्री को लेकर इलाके के लोग भी सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या इस तरह से शराबबंदी सफल होगी?


बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए : पटना में सरकार की नाक के नीचे चल रही थी शराब फैक्ट्री : पुलिस ने ऐसे किया खुलासा


बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए : पटना में सरकार की नाक के नीचे चल रही थी शराब फैक्ट्री : पुलिस ने ऐसे किया खुलासा


बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए : पटना में सरकार की नाक के नीचे चल रही थी शराब फैक्ट्री : पुलिस ने ऐसे किया खुलासा


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता