ब्रेकिंग
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद! दारू बेचने से रोका तो एक ही परिवार के कई लोगों को कर किया जख्मी

NAWADA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हुई है। शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग अब लोगो

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद! दारू बेचने से रोका तो एक ही परिवार के कई लोगों को कर किया जख्मी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हुई है। शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग अब लोगों को अपना निशाना भी बनाने लगे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां शराब बेचने से मना करने पर शराब माफिया ने एक ही परिवार के कई लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव निवासी लालजीत कुमार के घर के बगल में गांव ही एक शख्स शराब बेंचने का काम करता है। घर के बगल में शराब बेचने और पीने से जब लालजीत और उसके परिजनों ने उसे रोका तो वह आपे से बाहर हो गया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।


आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में बृजनंदन चौधरी, लालजीत कुमार, रेखा देवी और कांति देवी शामिल हैं। बता दें कि जिले में शराब माफिया का हौसला काफी बुलंद हो गया है। जिसके कारण वे कभी पुलिस पर तो कभी ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं हालांकि शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए नवादा पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई भी कर रहे हैं, लेकिन शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता