ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, तीन जवान घायल

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, तीन जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहरार की है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को शराब बेचने की सूचना मिली थी। उत्पाद पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहरार गांव में छापेमारी करने पहुंच गई। उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही शराब धंधेबाज आक्रोशित हो गए और हमला बोल दिया।


शराब कारोबारियों के हमले में उत्पाद विभाग के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जबकि उनकी गाड़ी में भी हमलावरों ने तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता