ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में शराबबंदी की धज्जियां खुद उड़ा रहे हैं अधिकारी, पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता का शराब पार्टी करते वीडियो हुआ वायरल

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह बात सभी को मालूम हैं लेकिन शायद पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता महोदय को इसकी जानकारी नहीं है। तभी तो सरकारी पद पर रहते हुए ये नीतीश

बिहार में शराबबंदी की धज्जियां खुद उड़ा रहे हैं अधिकारी, पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता का शराब पार्टी करते वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह बात सभी को मालूम हैं लेकिन शायद पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता महोदय को इसकी जानकारी नहीं है। तभी तो सरकारी पद पर रहते हुए ये नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं।  


एक तरफ नीतीश सरकार बिहार में शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करवा रही है। शराब के निर्माण, तस्करी और सेवन को रोकने को लेकर सरकार ड्रोन कैमरा, डॉग स्क्वायर्ड, हेलिकॉप्टर, सेलेटाइट फोन की मदद ले रही है। सरकार का मकसद है राज्य से शराब का नामो निशान खत्म करना लेकिन सरकार के अधिकारी और कर्मचारी ही उनके इस प्रयास को सफल नहीं होने दे रहे हैं। 


ताजा मामला पटना का है जहां बांकीपुर अंचल कार्यालय में तैनात सरकारी अधिकारी ही शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शराब पार्टी करते इन अधिकारियों का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जाता है कि वायरल यह वीडियो बुडको के कार्यपालक अभियंता सह नगर विकास विभाग के अभियंता हरेंन्द्र कुमार उपाध्याय से जुड़ा हुआ है। जो शराब पार्टी करते नजर आ रहे है इस दौरान और भी कई लोग उनके साथ बैठे हुए है जो जाम छलकाने का काम कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।  






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें