ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी, LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर भी गिरफ्तार

BAGAHA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब की तस्करी करने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। शराब की तस्क

बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी, LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब की तस्करी करने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए ये लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में छिपाकर शराब ले जाते पुलिस ने पकड़ा है। बगहा के धनहा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 


पुलिस ने धनहा गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान इंडियन गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। ट्रक के केबिन से 252 लीटर 9 सौ एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया है। शराब के साथ ट्रक को जब्त किया गया है। वही पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बगहा एसपी के दिशा निर्देश पर शराब और उसके कारीबरियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। 


इसी क्रम में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के ग्राम रामवन मलाही टोली निवासी चंद्रकिशोर सहनी के पुत्र हरेंद्र साहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तार ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ट्रक मालिक की पहचान में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

 बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी, LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर भी गिरफ्तार

बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी, LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर भी गिरफ्तार

बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी, LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर भी गिरफ्तार



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता