ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

बिहार में शराब को लेकर नया कांड: दारू के आऱोप में भगत को पकड़ने आयी पुलिस पर हमला, 6 जवान घायल, हवाई फायरिंग औऱ लाठीचार्ज

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पूजा पाठ कराने वाले एक भगत को शराब के मामले में गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया. लोग कह रहे थे कि जिंदगी में कभी शराब और

बिहार में शराब को लेकर नया कांड: दारू के आऱोप में भगत को पकड़ने आयी पुलिस पर हमला, 6 जवान घायल, हवाई फायरिंग औऱ लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पूजा पाठ कराने वाले एक भगत को शराब के मामले में गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया. लोग कह रहे थे कि जिंदगी में कभी शराब और मांस को हाथ तक नहीं लगाने वाले भगत के घर के पीछे शराब की बोतल मिली थी. पुलिस ने भगत को ही आरोपी बना दिया औऱ गिरफ्तार करने चली आयी. ऐसे में आक्रोश भड़का औऱ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल ने वहां पहुंच कर जमकर लाठियां चलायीं. पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. वाकये के बाद पुलिस घरों में घुसकर लोगों को गिरफ्तार कर रही है. 


मुजफ्फरपुर के सकरा की घटना 

ये वाकया मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौक पर हुआ है. लोगों ने पुलिस पर शराब का गलत केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया. इसके बाद वहां 7 थानों की पुलिस को बुला लिया गया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठी चलायी. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब एक घंटे तक ग्रामीण छत पर चढ़ कर या इधर उधर छिपकर पत्थर चलाते रहे. इसमें सकरा थानेदार सरोज कुमार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सकरा थाना पुलिस वहां से भाग निकली लेकिन फिर जिला पुलिस मुख्यालय से 8 थानों की पुलिस को वहां भेज दिया गया. मुजफ्फरपुर के पियर थाना, बोचहां थाना, मनियारी थाना, गायघाट थाना बरियारपुर ओपी, बेनीबाद ओपी, हत्था ओपी से सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान मौका ए वारदात पर पहुंच गये. 


घरों में घुसकर लोगों की पिटाई

सैकड़ों की तादाद में पहुंचे पुलिस जवानों के  पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस जवानों ने घरों में घुसकर लोगों को पकड़ना शुरू किया. अब तक 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने की बात सामने आई है. गांव औऱ आसपास के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मुजफ्फरपुर के DSP पूर्वी मनोज पांडेय मौके पर कैंप कर रहे हैं. 


भगत को आरोपी बनाने से भड़के लोग

दरअसल पुलिस भेरगरहा के गनौर राय को शराब के मामले में गिरफ्तार करने आयी थी. ग्रामीण मीता देवी ने बताया कि गनौर राय को पुलिस शराब के एक पुराने केस में गिरफ्तार करने आयी थी. जबकि गनौर राय भगत का काम करते हैं. वे गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के गावों में भी पूजा पाठ कराते हैं. ग्रामीण कह रहे हैं कि गनौर राय शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं. करीब एक साल पहले गनौर राय के घर के पीछे से शराब की तीन बोतल मिली थी. पुलिस ने उस मामले में गनौर राय के खिलाफ केस दर्ज किया था. उसी मामले में देर रात पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद लोग भड़क गये. लोग कह रहे थे कि गांव मेँ आज ही पूजा होना था और गनौर राय ही इस पूजा को करवाने वाले थे. गांव में सारी तैयारी हो चुकी थी औऱ इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.