ब्रेकिंग
Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामला

बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी का खेल! CBI की छापेमारी से हड़कंप, दो अधिकारी अरेस्ट

SASARAM: बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी के खेल का खुलासा हुआ है। सीबीआई और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को डेहरी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ब

बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी का खेल! CBI की छापेमारी से हड़कंप, दो अधिकारी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी के खेल का खुलासा हुआ है। सीबीआई और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को डेहरी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बुकिंग काउंटर से कालाबाजारी के लिए बनाए गए टिकट के साथ दो अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बार रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, सीबीआई की टीम को खबर मिली थी कि डेहरी स्टेशन के बुकिंग काउंटर में आरक्षित टिकट की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। सीबीआई की टीम को यह भी जानकारी मिली थी कि इस खेल में रेलवे के अधिकारी और कर्मी शामिल हैं। सीआईबी ने स्थानीय रेल पुलिस की मदद से बुकिंग कार्यालय में पहुंची और वहां बैठे अधिकारी और कर्मचारी को रंगे हाथ धर दबोचा। बुकिंग कार्यालय के आरक्षण पर्यवेक्षक मनोज पांडेय और कमर्शियल क्लर्क धनंजय कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।


दोनों के पास से अवैध तरीके से बने तत्काल टिकट को जब्त किया गया है। पहले तो दोनों अधिकारियों ने बहाने बनाए लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई। रेल पुलिस दोनों रेलकर्मियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ थाना ले गई। सीआईबी के दारोगा अनिल चौधरी के बयान पर केस दर्ज कर दोनों आरोपी अधिकारियों को कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता