ब्रेकिंग
Bank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेल

बिहार में पत्नी ने मनरेगा अधिकारी को फंसाया: वाइफ की सूचना पर छापेमारी में 20 लाख कैश, कई संपत्ति के दस्तावेज बरामद

DARBHANGA: बिहार में मनरेगा के एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी यानि पीओ को पत्नी से दुश्मनी लेना काफी मंहगा पड़ गया है. मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्नी की पिटाई कर दी थी.

बिहार में पत्नी ने मनरेगा अधिकारी को फंसाया: वाइफ की सूचना पर छापेमारी में 20 लाख कैश, कई संपत्ति के दस्तावेज बरामद
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DARBHANGA: बिहार में मनरेगा के एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी यानि पीओ को पत्नी से दुश्मनी लेना काफी मंहगा पड़ गया है. मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्नी की पिटाई कर दी थी. उसके बाद पत्नी ने सारी पोल खोल दी. पत्नी की सूचना पर मनरेगा पदाधिकारी के घर रेड हुई तो करीब 20 लाख रूपये नगद के साथ साथ कई प्रोपर्टी के कागजात बरामद हुए हैं.


मामला दरभंगा का है. दरभंगा के घनश्यामपुर और अलीनगर प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल के घर से आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू की टीम ने अकूत संपत्ति जब्त की है. नवीन कुमार निश्चल के घर से 19 लाख 95 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं. वहीं, कई संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं. ईओयू की टीम सारे कागजातों की जांच कर रही है.


पत्नी पर किया था जानलेवा हमला

दरअसल मनरेगा पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल के खिलाफ उनकी पत्नी प्रोफेसर अनिता कुमारी ने 4 सितंबर, 2023 को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्रो. अनिता कुमारी ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने सहित दोनों जुड़वां बच्चों को मारने की साजिश रचने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनरेगा पदाधिकारी नवीन  कुमार निश्चल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 


पति की गिरफ्तारी के बाद प्रो. अनिता कुमारी ने पुलिस को खबर दिया था कि उनके पति नवीन कुमार निश्चल ने घूस से काफी अवैध पैसा कमाया है और वह सब घर में ही रखा हुआ है. नवीन निश्चल के घर में काला धन होने की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई को इसकी जानकारी दी थी. बुधवार को जिला पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से नवीन कुमार निश्चल के घर में छापेमारी की. 


आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू की टीम ने केवटी थाने के ननौरा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में नवीन कुमार निश्चल के घर पर छापेमारी की है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घर से 19 लाख 95 हजार रुपये सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. दरभंगा के नगर एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि की है. सागर कुमार ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम मकान से मिले दस्तावेजों और कागजातों की जांच कर रही है.


सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया  कि मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल की पत्नी ने यह शिकायत की थी कि उनके घर में पति का काला धन है. उनकी पत्नी की शिकायत पर केवटी सीओ चंदन कुमार की मौजूदगी में छापेमारी की गई.  इसमें मकान से 19 लाख 95 हजार रुपये की बरामदगी हुई. ईओयू और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.

बिहार में पत्नी ने मनरेगा अधिकारी को फंसाया: वाइफ की सूचना पर छापेमारी में 20 लाख कैश, कई संपत्ति के दस्तावेज बरामद



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता