ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

बिहार में ऑनर किलिंग का मामला: प्रेमिका से शादी के बाद लड़के की हत्या

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक को प्यार करने की सजा मोहब्बत के दुश्मनों ने ऐसी दी जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। युवक की पहले

बिहार में ऑनर किलिंग का मामला: प्रेमिका से शादी के बाद लड़के की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक को प्यार करने की सजा मोहब्बत के दुश्मनों ने ऐसी दी जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। युवक की पहले शादी करवाई गयी तब तक उसे यह पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। लेकिन शादी के कुछ देर बाद उसे ऐसी सजा दी गयी जिसके उसने कल्पना तक नहीं की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने शादी के बाद उसकी इस कदर पिटाई किया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं वही पीड़िता भी इंसाफ मांग रही है।


मृतक के परिजनों का कहना है कि पहले बेटी से शादी रचाई फिर उसके बाद उनके बेटे की पीट-पीट कर जान ले ली। उनके बेटे को लड़की वालों ने इस कदर पीटा की पटना में इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नानपुर थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरत में हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


मृत युवक की पहचान राजू राम के रूप में हुई है जिसका अफेयर पास के गांव की रहने वाली लड़की से चल रहा था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। इस बात की जानकारी जब लड़की वालों को हुई तो वो गुस्से से लाल हो गये। मृतक के पिता की माने तो बीते 10 अगस्त को लड़की के चाचा ने धोखे से दोनों को रतनपुरा गांव में बुलाया और फिर दोनों की पहले शादी करवाई। फिर लड़के की जमकर पिटाई कर दी। 


पिटाई से घायल युवक को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लड़के वालों ने आनन फानन में दोनों प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन लड़के की हालत गंभीर होता देख परिजन पटना ले गये। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टूकड़े को खो चुके परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।