ब्रेकिंग
15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैक15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैक

बिहार में NIA की रेड से हड़कंप, पूछताछ के बाद बिजलीकर्मी के बेटे को हिरासत में लिया

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एनआईए की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एनआईए की टीम ने बिजली विभाग में कार्यरत

बिहार में NIA की रेड से हड़कंप, पूछताछ के बाद बिजलीकर्मी के बेटे को हिरासत में लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एनआईए की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एनआईए की टीम ने बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मी के बेटे से पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर एनआईए ने किसी मामले में बिजली कर्मचारी के बेटे को हिरासत में लिया है।


दरअसल, शनिवार की सुबह एनआईए की टीम डेहरी थाना इलाके के बीएमपी विद्युत कॉलोनी में छापेमारी करने पहुंची। टीम ने बिजली विभाग के फीटरकर्मी लक्ष्मी नारायण के बेटे शशि भूषण से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एनआईए की टीम वापस चली गई। इसके बाद टीम दोबारा करीब दो बजे बिजली कर्मी के घर पहुंची और शशि भूषण को हिरासत में ले लिया।


यह छापेमारी किस मामले में हुई है अभी तक यह साफ नहीं हो सकाया है। एनआईए की टीम और पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजली कर्मी का बेटा शशि भूषण कोलकाता में एयर होस्टेस के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। एनआईए द्वारा उसे हिरासत में लिए जाने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता