ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में नशे में धुत्त शराबी गलत नियत से महिला के घर में जा घुसा: लोगों ने पकड़ा औऱ नंगा कर खंभे में बांध कर पीटा

PATNA: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराबियों की नयी कहानियां हर रोज सामने आ रही हैं. अब खबर ये आय़ी है कि नशे में धुत्त एक शराबी रात के अंधेरे में महिला के घर में जा घुस

बिहार में नशे में धुत्त शराबी गलत नियत से महिला के घर में जा घुसा: लोगों ने पकड़ा औऱ नंगा कर खंभे में बांध कर पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराबियों की नयी कहानियां हर रोज सामने आ रही हैं. अब खबर ये आय़ी है कि नशे में धुत्त एक शराबी रात के अंधेरे में महिला के घर में जा घुसा. उसकी नियत गलत थी. लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गयी. फिर उसका ऐसा इलाज हुआ कि पूछिये मत. ग्रामीणों द्वारा शराबी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.


नवादा में हुई घटना

वाकया बिहार के नवादा जिले के कौआकोल की है. लोगों की भीड़ द्वारा एक युवक को नंगा कर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात कौआकोल में नरेश साव का बेटा संजीत कुमार उर्फ गोरे शराब के नशे में धुत्त होकर एक महिला के घर में घुस गया. उसकी नियत गलत थी. लेकिन उसे महिला के घर में घुसते अगल-बगल के कुछ लोगों ने देख लिया.


कानोकान ये बात पूरे मोहल्ले में फैल गयी. इसके बाद लोगों की भीड़ उस घऱ के सामने जुट गयी. लोगों ने घर में घुसे संजीत उर्फ गोरे को बाहर निकाला. फिर उसकी लाठी डंडे से जमकर धुनाई कर बिजली के खंभे में बांध दिया. इस बीच पूरे गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गये. लोगों ने शराबी का कपड़ा फाड दिया. नंगे हो चुके युवक की पिटाई करने के लिए भीड़ में आपाधापी मच गयी. 


पुलिस के हवाले किया गया शराबी

शराबी को पीट रहे लोगों की भीड़ को ज्याद उग्र होते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और युवक को भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई. पुलिस की जांच में युवक को नशे में धुत्त पाया गया. लिहाजा उसके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया गया है. हालांकि मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कौआकोल के थानेदार ने घटना से पूरी तरह से अनभिज्ञता जता दी. थानेदार ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है. सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जायेगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें