ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में नाबालिग लड़के कर रहे शराब की तस्करी, पुलिस से बचने के लिए अपना रहे यह हथकंडा

GOPALGANJ: छपरा में जहरीली शराब से अबतक 70 लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि सरकार के मुताबिक सिर्फ 38 लोगों की ही मौत हुई है। शराब को लेकर हुई फजीहद ते बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की

बिहार में नाबालिग लड़के कर रहे शराब की तस्करी, पुलिस से बचने के लिए अपना रहे यह हथकंडा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: छपरा में जहरीली शराब से अबतक 70 लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि सरकार के मुताबिक सिर्फ 38 लोगों की ही मौत हुई है। शराब को लेकर हुई फजीहद ते बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जिलों में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस से बचने के लिए तस्कर नए नए हथकंडे भी अपना रहे हैं। गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्केत सूचना के आधार पर जब एक नाबालिग को पकड़ा और तलाशी ली तो, जो नजारा सामने आया उससे हैरत में पड़ गई।


गिरफ्तार नाबालिग के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की 74 पीस ट्रेट्रा पैक को बरामद किया है। नाबालिग लड़के ने सेलो टेप के जरीए अपने शरीर में शराब के टेट्रा पैक को चिपका रखा था। इसके अलावा उसकी बाइक की डिक्की से भी शराब बरामद हुआ है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के किलपुर कांटा गांव के पास सेमरा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान बाइक सवार नाबालिग लड़के की तलाशी ली तो उसके शरीर से बड़े ही अनोखे अंदाज में चिपकाए गए शराब के टेट्रा पैक को बरामद हुआ।


नाबालिग लड़के को उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थीं कि मोटरसाइकिल पर सवार एक शराब तस्कर यूपी से गोपालगंज के रास्ते सीवान लेकर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई तो 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने शरीर के चारो ओर विदेशी शराब के टेट्रा पैक सेलो टेप के मदद से चिपका रखा था। वही उसके डिक्की की जब तलाशी ली गई तो उसमें भी शराब रखी गई थी। कुल 74 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें