ब्रेकिंग
मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफर

बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, छापेमारी में कई हथियार बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश

BAGAHA: बगहा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापमारी के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल

बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, छापेमारी में कई हथियार बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापमारी के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस टीम गिरफ्तार हथियार कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी की है।


दरअसल, बगहा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस सूचना के आधार पर एसपी ने टीम का गठन किया और नगर के सोहसा पंचायत के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने  12 बोर के 226 खोखा, 5 गोली के साथ ही 315 बोर के 125 खोखा को बरामद किया है। वहीं मौके से एयर गन और अवैध हथियार बनाने की सामग्री को जब्त किया गया है।


पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान फूलकौल निवासी मिनहाज अली उर्फ छोटू खान और उसके छोटे भाई जफिर खान के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि  यह सभी लोग अपने घर में अवैध हथियार और गोली बनाकर उसे बेचने का काम करते थे। फिलहाल इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को तलाश किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता