ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: महिला का शव मिलने पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने दो गाड़ियों में लगाई आग; पुलिस को चलानी पड़ी गोली

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पिछले दो दिनों से लापता महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद भारी बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन समेत दो गाड़ियों को आग

बिहार: महिला का शव मिलने पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने दो गाड़ियों में लगाई आग; पुलिस को चलानी पड़ी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पिछले दो दिनों से लापता महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद भारी बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। 


दरअसल, नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला पिछले दो दिनों से अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन लापता शोभा देवी का कहीं भी पता नहीं चल रहा था। इसी बीच रविवार की सुबह महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।


हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पहले तो पुलिस जीप में जमकर तोड़फोड़ की और बाद में पुलिस वैन के साथ साथ वहां मौजूद एक अन्य कार को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी मारपीट की।


हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल के तैनात किया गया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से महिला की जान चली गई, अगर समय रहते पुलिस ने एक्शन लिया होता तो शायद आज वह जिंदा होती।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता