ब्रेकिंग
पूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

बिहार में महिला ASP के घर के बाहर हुए ताबड़तोड़ धमाके, घड़ी के सहारे किया गया ब्लास्ट

LAKHISARAI: बिहार में एक महिला एएसपी के घर के बाहर ताबड़तोड़ धमाके से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी. वाकया लखीसराय में हुआ है. लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला में एए

बिहार में महिला ASP के घर के बाहर हुए ताबड़तोड़ धमाके, घड़ी के सहारे किया गया ब्लास्ट
Mukesh Srivastava
4 मिनट

LAKHISARAI: बिहार में एक महिला एएसपी के घर के बाहर ताबड़तोड़ धमाके से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी. वाकया लखीसराय में हुआ है. लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला में एएसपी ममता कल्याणी के घर के बाहर गुरुवार की रात सीरियल तरीके से ब्लास्ट किए गये. ताबडतोड़ धमाके से पूरे लखीसराय शहर में तरह-तरह की चर्चायें हो रही है. जिले के एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है और वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. पुलिस कह रही है कि एएसपी के घर के बाहर पटाखों का धमाका किया गया था. लेकिन ब्रांडेड पटाखे को घड़ी के सहारे एक के एक बाद ब्लास्ट किया गया. इससे मामला गंभीर बन गया है. शहर में तरह-तरह की अफवाहें फैल गई औऱ लोग दहशत में रहे.


वाकया गुरूवार की देर रात का है. लखीसराय के पुरानी बाजार इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ASP ममता कल्याणी के घर के बाहर एक-एक कर धमाके होने लगे. धमाके की आवाज जोरदार थी. असामाजिक तत्वों ने दीवार घड़ी का इस्तेमाल कर धमाका कराया था, इसके बाद पूरे शहर में टाइम बम फटने की अफवाह फैल गयी. ASP ममता कल्याणी पटना में सीआईडी एएसपी के पद पर तैनात हैं. उनके घर के बाहर ये वाकया हुआ. घर की चाहरदीवारी से ठीक सटे एक के बाद एक 30 धमाके हुए.


धमाका काफी तेज हो रहा था. धमाकों की आवाज सुनकर आस पास के लोग अपने घर के बाहर निकले. लोगों ने देखा कि वहां घड़ी औऱ विस्फोटक रखा हुआ है. इससे लोगों तो लगा कि टाइम बम का धमाका किया जा रहा है. दहशत में आये लोग अपने घर के अंदर जा छिपे. दरअसल असामाजिक तत्वों ने पटाखे को दीवार घड़ी के जरिए इस तरह फिट कर दिया था कि कुछ देर के अंतराल पर पटाखे बारी-बारी से फूट रहे थे. धमाके की आवाज शांत होने के बाद लोग फिर से घरों से बाहर निकले तो वहां घड़ी और पटाखों के कुछ अवशेष दिखे.


इसी बीच स्थानीय लोगों नेमामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी. टाइम बम विस्फोट की खबर मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की. ASP ममता कल्याणी के भाई ज्ञान स्वरूप ने मीडिया को बताया कि बम को उनके घर के बाहर किस कारण से विस्फोट किया गया है, ये बता पाना उनके लिए मुश्किल है. ये असामाजिक तत्वों की करतूत है या किसी ने जान बूझकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है ये बता पाना मुश्किल है. ज्ञानस्वरूप ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. 


वहीं मामले की छानबीन कर रहे एसआई राहुल कुमार ने बताया कि पटाखों को दीवार घड़ी की मदद से विस्फोट किया गया था. चूंकि मामला रात का था इस लिए पुलिस अंधेरे में ज्यादा तहकीकात नहीं कर पायी. अब पुलिस आस-पास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देख रही है. सीसीटीवी के सहारे इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है. लखीसराय के एसपी और एएसपी ने भी आज घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की.