ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार में अपराधियों का तांडव! स्वर्ण कारोबारी से हथियार दिखाकर लूट लिए पांच लाख, फायरिंग से इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी

बिहार में अपराधियों का तांडव! स्वर्ण कारोबारी से हथियार दिखाकर लूट लिए पांच लाख, फायरिंग से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी से हथियार के बल पर पांच लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की। 


दरअसल, सोमवार की देर रात स्वर्ण कारोबारी अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव में घात लगाए बदमाशों ने कारोबारी का रास्ता रोक दिया और पिस्टल दिखाकर कारोबारी के पास मौजूद पांच लाख रुपए लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। लूट की इश वारदात के बाद जिले के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता