ब्रेकिंग
मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की

बिहार : JDU नेता का मर्डर, बदमाशों ने अपहरण कर जिंदा जलाया

SAMASTIPUR : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है. जहां एक अधजला शव पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुडहिया गांव निवासी

बिहार :  JDU नेता का मर्डर, बदमाशों ने अपहरण कर जिंदा जलाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है. जहां एक अधजला शव पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई.  मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुडहिया गांव निवासी 34 वर्षीय जदयू कार्यकर्ता मोहम्मद खलील आलम रिजवी के रूप में की गई है. परिजनों बताया कि बीते 16 फरवरी की सुबह ही खलील घर से निकला था. उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला.


परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने खलील से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर उसकी निर्मम हत्या कर शव को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे ढाब में फेंक दिया. 


परिजनों ने बताया कि मृतक के मोबाइल पर 16 फरवरी को ही बदमाशों ने देर शाम दो बार पैसे मंगा गया था. इसके बाद मृतक घर से निकला तो गायब हो गया. इसके बाद परिजनों को अपहरण की आशंका हुई. परिजनों ने इसको लेकर मुसरीघरारी थाना में सुचना दी.


जिसके बाद पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई. लेकिन इसी बीच 19 फरवरी को वासुदेवपुर में जदयू कार्यकर्ता का शव अधजले अवस्था में पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया वहीं मामले की छानबीन में जुट गई है.

टैग्स