ब्रेकिंग
निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद बिहार में हाई अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

BUXAR: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यूपी से सटे बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बिहार के बक्सर स्टेशन पर खास

डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद बिहार में हाई अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यूपी से सटे बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बिहार के बक्सर स्टेशन पर खास सतर्कता बरती जा रही है। यूपी के बलिया समेत अन्य जिलों के लोग बड़ी संख्या में बक्सर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचते हैं। एहतियात के तौर पर बक्सर स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।


दरअसल, शनिवार की रात प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाए गए गैंगस्टर अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रयागराज में हुई इस घटना के बाद बिहार के बक्सर स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


उत्तर प्रदेश की सीमा से काफी नजदीक होने के कारण बलिया समेत यूपी के कुछ जिलों के लोग ट्रेन पकड़ने  के लिए बक्सर स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में किसी तरह की कोई घटना न हो इसको लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। स्टेशन परिसर में सादे लिवास के साथ साथ बड़ी संख्या में वर्दीधारी जवानों को तैनात किया गया है। स्टेशन पर आने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है और रेल पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।