ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में गूंगी महिला के साथ हैवानियत : घास काटने के दौरान बदमाशों ने रेप के बाद मौत के घाट उतारा

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एक गूंगी महिला की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला

बिहार में गूंगी महिला के साथ हैवानियत : घास काटने के दौरान बदमाशों ने रेप के बाद मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एक गूंगी महिला की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला का शव फेंक कर फरार हो गए। रविवार की सुबह महिला का अर्धनग्न शव बरामद होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि महिला देर शाम मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए खेतों की तरफ गई थी। परिजन देर रात तक उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने घटनास्थल से एक टोपी और टी-शर्ट बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि बारामद सामान आरोपी की हो सकती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें