ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार में नाबालिग लड़के के साथ हैवानियत: घर से बुलाकर प्राइवेट पार्ट काटा, केस दर्ज कराने के लिए थानों का चक्कर लगाता रहा परिवार

BHAGALPUR: भागलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन बदमाशों ने एक 12 साल के लड़के को घर से बुलाकार उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बच्चे के परिजन जब अपनी शिकायत लेकर

बिहार में नाबालिग लड़के के साथ हैवानियत: घर से बुलाकर प्राइवेट पार्ट काटा, केस दर्ज कराने के लिए थानों का चक्कर लगाता रहा परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन बदमाशों ने एक 12 साल के लड़के को घर से बुलाकार उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बच्चे के परिजन जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने एससी एसटी थाने में जाने की बात कर उन्हें वहां से भगा दिया। एससी एसटी थाने में भी जब परिजनों की गुहार नहीं सुनी गई। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस एक्शन में आई।


पीड़ित बच्चा जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बीते 30 अगस्त को तीन आरोपियों ने 12 वर्षीय बच्चे को खेलने के बहाने घर से बुलाया और उसका गुप्तांग काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बच्चे को तड़पता छोड़ तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगों द्वारा घटना की जानकारी बच्चे के परिजनों की दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।


इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पीड़ित बच्चे के पिता का आरोप है कि जब वह आरोपियों के खिलाफ अपनी शिकायत लेकर जोगसर थाना पहुंचा तो वहां से उसे एससी-एसटी थाना जाने को कह दिया गया। जब वह अपनी शिकायत लेकर एससी-एसटी थाना पहुंचा तो वहां से भी उसे चलता कर दिया गया और पुलिस की लापरवाही के कारण थाने में केस दर्ज नहीं हो सका। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता