ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला की कर दी हत्या, सिर में गोली मारकर ले ली जान

JEHANABAD: जहानाबाद में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक महिला के सिर में गोली दाग की। घायल महिला को आनन फानन में परिजनों इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला की कर दी हत्या, सिर में गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक महिला के सिर में गोली दाग की। घायल महिला को आनन फानन में परिजनों इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है, हालांकि पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना भेलावर थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव की है।


महिला की पहचान डेढ़सैया गांव निवासी शैलेश कुमार उर्फ मोनू की पत्नी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजलि कुमारी घर में अकेली रहती है। महिला अपने घर में मौजूद थी, तभी किसी ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।


गोली सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफऱ कर दिया है।


परिजन उसे पीएमसीएच ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की हत्या किसने और क्यों की है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता