ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार में एक परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, जमीन के टुकड़े के लिए शख्स को उल्टा लटका कर जानवरों की तरह पीटा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का बेरहम चेहरा सामने आया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां दबंगों ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को उल्टा लटका कर बर्बर तरीके

बिहार में एक परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, जमीन के टुकड़े के लिए शख्स को उल्टा लटका कर जानवरों की तरह पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का बेरहम चेहरा सामने आया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां दबंगों ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को उल्टा लटका कर बर्बर तरीके से पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने युवक को खंभे से उल्टा लटका कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की गई।


इस दौरान युवक दबंगों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन किसी को उसपर दया नहीं आई। इस दौरान दबंगों के खौफ से सहमे ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे। जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने परिवार के तीन लोगों को बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को कैसे जानवरों की तरह पीटा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि बुधवार को दबंगों ने अचानक गंगाराम के घर पर हमला बोल दिया और गंगाराम ते तीनों बेटों रामप्रीत माहतो, राजाराम माहतो और चंदन महतो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान एक भाई को दबंग उठाकर अपने साथ ले गए और उसे बांधकर क्रुरता की सारी हदें पार कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।