ब्रेकिंग
PM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाज

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, खेत में एक साथ मिले दो लोगों के शव, इलाके में सनसनी

RAXAUL : बड़ी खबर रक्सौल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो लोगों की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना आदापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सिरिसिया कला गांव की है। यहां

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, खेत में एक साथ मिले दो लोगों के शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAXAUL : बड़ी खबर रक्सौल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो लोगों की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना आदापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सिरिसिया कला गांव की है। यहां अपराधियों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दोनों शवों को खेत में फेंक कर मौके से फरार हो गए।


ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतकों की पहचान कचुरवारी निवासी 17 वर्षीय मनीष कुमार और 55 वर्षीय भरत राय के रूप में की गई है।


वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर फिलहाल गांव में पुलिस की टीम कैंप कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला काफी गंभीर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल एक साथ दो लोगों की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।