ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

बिहार में डॉक्टर का घिनौना खेल: बेहोशी का इंजेक्शन लगा महिला के साथ किया रेप, गंदा वीडियो डिलीट करने के लिए मांगे दो लाख

NAWADA: नवादा में एक डॉक्टर क काली करतूत सामने आई है। झोलाझाप डॉक्टर ने न सिर्फ एक महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रेप किया बल्कि दुष्कर्म की वीडियो भी बना लिया।गंदा वीडियो

बिहार में डॉक्टर का घिनौना खेल: बेहोशी का इंजेक्शन लगा महिला के साथ किया रेप, गंदा वीडियो डिलीट करने के लिए मांगे दो लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में एक डॉक्टर क काली करतूत सामने आई है। झोलाझाप डॉक्टर ने न सिर्फ एक महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रेप किया बल्कि दुष्कर्म की वीडियो भी बना लिया।गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी डॉक्टर पिछले तीन महीने से महिला को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के एवज में महिला से दो लाख रुपए की डिमांड कर गी। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, बीते मई महीने में महिला गांव के ही झोलाझाप डॉक्टर के पास अपना इलाज कराने के लिए पहुंची थी। आरोपी डॉक्टर ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया और जैसे ही महिला अचेत हुई आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने के बाद महिला को उसका गंदा वीडीयो दिखाकर उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दी। जिसके बाद पीड़ित महिला वापस घर लौट आई।


महिला ने लोकलाज के डर से डॉक्टर मो. जरार की करतूत की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पिछले तीन महीने में कई बार रेप किया। परेशान महिला ने जब इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने मदद करने के बजाए उसे छोड़ दिया और खुद गांव छोड़कर दूसरे प्रदेश चला गया। जिसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता