ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में डॉक्टर के घर भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट; विरोध में सड़क पर उतरे लोग

BHAGALPUR: भागलपुर में अपराधियों ने एक डॉक्टर के घर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात घर में घुसे डकैतों ने डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की और ला

बिहार में डॉक्टर के घर भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट; विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में अपराधियों ने एक डॉक्टर के घर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात घर में घुसे डकैतों ने डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की और लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


दरअसल, भागलपुर जिले के घोघा क्षेत्र में एक डॉक्टर के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह और डॉ. अमरनाथ सिंह के घोघा स्थित पैतृक आवास में मंगलवार की आधी रात को डकैत घुस गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घर में सो रहे डॉक्टर अंकित कुमार प्रसून, उनकी मां और पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।


करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं डकैती के विरोध में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने सड़क जाम किया है और धरने पर बैठे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता