ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, जज को बनाया ठगी का शिकार; झासा देकर ठग लिए इतने रुपए

GOPALGANJ: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ साइबर अपराधी तरह-तरह के झांसे देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और लोगों के बैंक खातों के एक झटके में खाली क

बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, जज को बनाया ठगी का शिकार; झासा देकर ठग लिए इतने रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ साइबर अपराधी तरह-तरह के झांसे देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और लोगों के बैंक खातों के एक झटके में खाली कर दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक जज को ठगी का शिकार बनाया है।


दरअसल, साइबर अपराधियों का जाल दिनोंदिन बिहार में बढ़ता जा रहा है। पहले झारखंड के सीमावर्ती जिलों में साइबर ठग सक्रिय थे लेकिन अब बिहार के हर जिले से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार ने हर जिले में साइबर थाना स्थापित किया बावजूद इसके ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे मामलें चिंता का विषय बन गए हैं।


गोपालगंज में साइबर अपराधियों ने सब को ठगी का शिकार बनाया है। साइबर ठगों ने खुद को पटना का अधिकारी बताकर बिजली मीटर बंद कराने का झांसा देकर सब जज से 23 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित जज पहले पटना में पदस्थापित थे और फिलहाल गोपालगंज कोर्ट में सब जज के पद पर तैनात हैं। उन्होंने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।