ब्रेकिंग
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर

लग्जरी कार से जब्त हुई 10 करोड़ की चरस, नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही थी बड़ी खेप

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने चरस की बड़ी खेप को जब्त किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। बिहार और यूपी के सीमा पर पुल

लग्जरी कार से जब्त हुई 10 करोड़ की चरस, नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
1 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने चरस की बड़ी खेप को जब्त किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। बिहार और यूपी के सीमा पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में चरस की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट पुलिस ने यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी और वाहनों की सघन जांच शुरू किया गया।


इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से करोड़ों की चरस को बरामद किया। मोतिहारी के रहनेवाले दो तस्कर गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल से 73 किलो चरस दिल्ली ले जा रहे थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है और गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।