ब्रेकिंग
Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बीजेपी नेता के बेटे को अगवा कर मौत के घाट उतारा, तेजाब डालकर गंगा किनारे फेंक दिया

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने में तनीक भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बीजेपी नेता के बेटे को अगवा कर मौत के घाट उतारा, तेजाब डालकर गंगा किनारे फेंक दिया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने में तनीक भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक बीजेपी नेता के बेटे को अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शव पर तेजाब डालकर उसे गंगा नदी के किनारे फेंक दिया। घटना घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने साम्हो थाना क्षेत्र के विजुलिया निवासी बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य सह पूर्व सैनिक कौशल कुमार के 21 वर्षीय बेटे अंगद कुमार का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि अंगद कुमार बीते 24 अप्रैल की शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब अंगद का कहीं पता नहीं चला तो बीजेपी नेता ने बेटे की गुमशुदगी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया था और एसपी को भी घटना की जानकारी दी थी।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस अंगद को तलाश कर ही रही थी कि शुक्रवार की सुबह लोगों ने अंगद का शव गंगा नदी के किनारे चकोर घाट पर देखा। शव मिलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस परिजनों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई गई। बेटे का शव देखकर बीजेपी नेता और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता बताया कि बीते 24 अप्रैल को टीचर ने अंगद को फोन करके बुलाया उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने पहले अंगद कुमार का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए युवक के शरीर पर तेजाब डालकर उसे जलाने की कोशिश की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता