ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

बिहार में भैंस के लिए मर्डर, पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में भैंस के लिए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या का आरोप मृतक के सौतेले भाई पर लगा है जो घटना

बिहार में भैंस के लिए मर्डर, पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में भैंस के लिए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या का आरोप मृतक के सौतेले भाई पर लगा है जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।


हत्या की घटना मधेपुरा के 8 नंबर वार्ड स्थित आदर्श नगर इलाके की मुहल्ले की है। जहां सौतेले भाई की हत्या एक भैंस के लिए कर दी गयी। भैंस बेचने को लेकर उमेश यादव के सौतेले बेटों के बीच विवाद हुआ था। भैंस खरीदने आए व्यापारी के साथ ही इसे लेकर बकझक होने लगी। अचानक बात इतनी बढ़ गयी की 25 वर्षीय अखिलेश यादव की हत्या चाकू मारकर कर दी गयी। 


मामले में मृतक के पिता समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी ब्यूटी ने केस दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर पर भैंस खरीदने वाला आया हुआ था। उससे उनकी सास अनीता देवी बात कर रही थी तभी सौतेला भाई रुपेश वहां आ धमका और उनके पति अखिलेश को जान से मारने की धमकी देने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुला लिया। जिसके बाद मिलकर उसके पति की चाकू घोंपकर मार डाला। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।