ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

बिहार में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, सगे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया गंदा काम

MADHEPURA: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार में सामने आई है। जहां सगी बहन के साथ नाबालिग भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते

बिहार में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, सगे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया गंदा काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार में सामने आई है। जहां सगी बहन के साथ नाबालिग भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 


बताया जाता है कि दोनों सगे भाई-बहन हैं जो नाबालिग भी हैं। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। इतना कुछ होने के बावजूद मां बेटे के बचाव में खड़ी हो गयी। उसका कहना था कि बेटी नहर में कूदने जा रही थी इसी दौरान गिरकर वह घायल हो गयी। जबकि नाबालिग भाई ने ही अपनी सगी बहन के साथ मुंह काला किया था। अपनी छोटी बहन को हवस का शिकार बनाया था। पीड़िता को ब्लीडिंग होने के बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गये। जहां डॉक्टर ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 


जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना मधेपुरा जिले के तमोट परसा पंचायत का है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों से इसकी जानकारी ली। हालांकि पीड़िता की मां तब भी अपने बेटे के बचाव में खड़ी रही लेकिन पुलिस ने सच का पता लगाया और आरोपी नाबालिग पीड़िता के भाई को गिरफ्तार किया। 


आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। इस घटना से पुलिस भी हैरान रह गयी। वही आस-पास के लोग भी सकते में हैं। जिस किसी को इस घटना की जानकारी हुई वो दंग रह गये। लोगों का कहना था कि घोर कलयुग आ गया है। अब तो लोग भाई-बहन के रिश्ते को भी कलंकित कर रहे हैं। एक सभ्य समाज में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।